
चमोली,8 नवंबर 2024
मूल निवास और भू कानून को लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य पाना ईरानी विजय सिंह और जोशीमठ के प्रधान लखपत बुटोला सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि यह कानून हमारे भूमि के अधिकारों की सुरक्षा और स्वामित्व के लिए अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इस कानून से स्थानीय लोगों की परंपरागत अधिकारों का संरक्षण होगा जो उनके आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक हैं। जब तक मूल निवास और भू कानून लागू नहीं हो जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।