उत्तराखंडचमोली

जिलाधिकारी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हल्द्वापानी में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यो का लिया जायजा। कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

गोपेश्वर 25 नवंबर 2024

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को गोपेश्वर नगर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हल्द्वापानी में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ट्रीटमेंट कार्यो की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सितंबर माह का समय निर्धारित था, लेकिन मानसून के चलते दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। भूस्खलन क्षेत्र में माइक्रो पाइलिंग का काम चार चरणों में पूरा हो चुका है और अब गेबियन वॉल का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने भूस्खलन से प्रभावित भवनों में लगे क्रैकोमीटर की भी जांच की। जिसमें दरारें बढ़नी की घटना नही पायी गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यो को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने हल्द्वापानी में निर्माण कार्यो की वजह से क्षतिग्रस्त हाईवे पर तत्काल डामरीकरण कराने के निर्देश भी दिए। ताकि यहां पर वाहनों की सुगमता से आवाजाही बनी रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!