
नंदप्रयाग, 9 नवंबर 2024
नंदप्रयाग में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली से आए विशेषज्ञों की टीम ने 1000 से ज्यादा लोगों का निशुल्क इलाज कराया। हर वर्ष जुनून चैरिटेबल सोसायटी के सहयोग से नंदप्रयाग में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है ,जिसमें दिल्ली के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों के विशेषज्ञों के टीम के द्वारा यहां पर निशुल्क इलाज किया जाता है।
शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ ,ईएनटी विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित तमाम विशेषज्ञ की 25 लोगों की टीम पहुंची थी।शिविर में आए नरेंद्र तोपाल, संजय पुरोहित, नरेंद्र सिंह रावत सोहन सिंह आदि लोगों ने कहा कि सीमांत जनपद में इस तरह के स्वास्थ्य सिविल आयोजित होने से लोगों को विशेषज्ञों से अपने जांच करवाना आसान हो जाता है साथ-साथ ही निशुल्क जांच भी हो जाती है जो एक अच्छी पहल है। इस मौके पर दूर दराज से आए लोगों ने अपने स्वास्थ्य का चेकअप करवाया और निशुल्क दवाइयां प्राप्त की।




