उत्तराखंडचमोली

चमोली _ राजस्व कार्मिकों को दिया गया नए कानूनों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण।

चमोली 30 नवम्बर 2024

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के पर्यवेक्षण में जिला पंचायत सभागार में राजस्व विभाग के कार्मिकों, कार्यकारी मजिस्ट्रेट, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों,राजस्व निरीक्षकों तथा राजस्व उप निरीक्षकों को नए कानूनों के सफल व प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर बृजमोहन पंत, कृष्णा सती, एवं सहायक अभियोजन अधिकारी मनमोहन सिंह ने राजस्व कर्मियों को भारतीय न्याय संहिता 2023, भारत नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विदित है कि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 नामक तीन नये कानून 01 जुलाई  2024 लागू किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!