
गोपेश्वर, 5 नवंबर 2024
राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया । महोत्सव का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने किया। विज्ञान महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियगिताओं में विद्यार्थियों के लिए बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी( जूनियर व सीनियर वर्ग) व विज्ञान ड्रामा का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 9 विकासखण्डों से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त 324 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

जिला विज्ञान समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि जनपद से 36 बच्चों का चयन राज्य स्तर पर होने वाले विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ है। जिसमें बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के जूनियर और सीनियर वर्ग 14 – 14 बच्चों का चयन एवं विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता 8 बच्चों का चयन हुआ है, जो 8 नवंबर से 10 नवम्बर तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली धर्मसिंह रावत ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा प्रदीप सिंह बिष्ट, ब्लाक समन्वयक ओमप्रकाश पुरोहित, बीरेंद्र सिंह नेगी, हिमांशु थपलियाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, प्रो. दिनेश सती, प्रो. प्रियंका उनियाल, धनपति शाह, सतीश चमोली, कमल किशोर डिमरी, आत्मप्रकाश डिमरी, केशवानंद गैरोला, प्रभात रावत, दीवान नेगी, ओमप्रकाश पुरोहित, हिमांशु थपलियाल, मुन्नी शाह , रेखा कण्डेरी, रुचि राणा, गीता डिमरी, शिशुपाल सिंह नेगी, सहित शिक्षक मौजूद थे।



