उत्तराखंडचमोली
Trending

डॉ आंबेडकर सेवाश्री राष्ट्रीय अवार्ड -2024 से सम्मानित होंगे चमोली जिले के शिक्षक देवेन्द्र अग्निहोत्री

चमोली ,1 दिसंबर 2024

भारतीय दलित साहित्य अकादमी  दिल्ली के 40वें राष्ट्रीय दलित साहित्य सम्मेलन में चमोली जिले के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल पटियालधार कार्यरत अध्यापक देवेन्द्र अग्निहोत्री को  डॉ आंबेडकर सेवा श्री राष्ट्रीय अवार्ड -2024 से सम्मानित की जाएंगे। शिक्षा के साथ साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों सहित वंचित शोषित समाज कल्याण में उनके योगदान के रूप में आगामी 8 – 9 दिसंबर 2024 को 40 वे राष्ट्रीय दलित साहित्य सम्मेलन पंचशील आश्रम , झड़ौदा गांव बुराड़ी , दिल्ली में डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय सेवा श्री अवार्ड -2024 से सम्मानित किया जाएगा ।

इस उपलब्धि पर चमोली जिले के  विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों  ने खुशी जताई।

 

परिचय

देवेन्द्र कुमार अग्निहोत्री का जन्म 20 July 1974 को ग्राम पंचायत बैरागना के भदाकोटी गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था।  पिता  यशकायी श्री जोधा लाल जी एक शिक्षक  एवं माता यशकायी श्रीमती दर्शनी देवी एक गृहणी थी | प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बैरागना में हुई। उसके पश्चात जूनियर स्तर की शिक्षा अपने पिता के साथ रहकर जूनियर हाई स्कूल भुकुण्डा (लंगासू )से प्राप्त की | पून: माध्यमिक शिक्षा अपने गांव के ही इंटर कॉलेज बैरागना से लिया | तत्पश्चात उच्च शिक्षा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर से प्राप्त किया |  1998 में बीटीसी करने के बाद शिक्षक बन गए तथा समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य करने लगा |सन 2000 से कर्मचारियों का संगठन सेवास्तंभ  से जुडे तथा निरंतर समाज और संगठन हित में कार्य करता रहे| सन 2015 में मूलनिवासी  कर्मचारियों का संगठन  बामसेफ से जुडे एवं अनुसूचित जाति जनजाति के अशिक्षित अनपढ़ लोगों को शिक्षा एवं उनके हक-अधिकार के प्रति जागृत करते रहे | इसी बीच बामसेफ प्रदेश कार्यकारिणी ने उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए वर्ष 2017 मे जनपद चमोली में बामसेफ जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया | अपनी कार्यकारिणी के साथ जनपद चमोली के सभी 9 विकासखंडों में व्यक्तिगत रूप से भ्रमण करते हुए सभी विकासखण्डों में पहली बार बामसेफ संगठन की कार्यकारिणियों का गठन किया , तथा फुले- अंबेडकरी  विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का बीडा़ उठाया | अच्छे कार्यों को देखते हुए देवेन्द्र अग्निहोत्री को दुबारा पुरस्कृत करते हुये बामसेफ का जिला अध्यक्ष बनाया गया |  संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी कार्यकारिणी के साथ अनेक गांवों में भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन (BS-4) अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया  जिसमें इन्हे सफलता भी मिली | तथा गांवों में जाकर लोक सामाजिक क्रियान्वयन समितियों का गठन करवाया , इससे लोगों के भीतर संविधान के प्रति आस्था एवं सम्मान बढ़ा और लोगों में अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूकता आने लगी |

बामसेफ राज्य कार्यकारिणी ने  फिर राज्य में प्रदेश  संगठन सचिव के पद पर कार्य करने का मौका दिया तथा जनपद रुद्रप्रयाग का प्रभारी बनाया गया जनपद रुद्रप्रयाग की बामसेफ की जिला कार्यकारिणी के मिलकर जनपद के तीनों विकासखण्डों में कार्यकारिणी का गठन करवाया गया | जनपद के सभी विकासखण्डों में भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन के माध्यम से लोगों में संविधान के प्रति आस्था एवं सम्मान जागृत करते हुए उनके हक एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया | प्रदेश में बामसेफ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए इन्हें दुबारा रुद्रप्रयाग जनपद का प्रभार सोैंपा गया |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!