
चमोली,8 दिसंबर 2024
मैठाणा के खेल मैदान में 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित हो रहे अलकनंदा पर्यटन विकास कृषि मेले को लेकर आज मेला समिति द्वारा अहम बैठक आयोजित कर मेले की रूपरेखा तैयार की गई।
मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है, जिसको लेकर मेला समिति द्वारा तैयारी को लेकर अंतिम स्वरूप दिया गया है।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों पर भी चर्चा की गई । मेले में विभागों के द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिसमें सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना की जानकारी भी दी जाएगी।
महिला सशक्तिकरण को लेकर मेला समिति के अध्यक्ष विक्रम बर्टवाल में बताया कि पूरे क्षेत्र की महिला मंगल दलों के द्वारा यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल की प्रतियोगिताओं को भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस मौके पर मिला समिति के अध्यक्ष विक्रम बर्तवाल,सचिव राकेश खनेडा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत, पूर्व प्रधान नयन सिंह रावत ,सुभाष खत्री, सुरेंद्र रावत, महेंद्र चौहान, प्रेम सिंह ,सोहन सिंह ,सुरेंद्र प्रसाद खंडूड़ी, सहित तमाम लोग मौजूद थे।
।




