उत्तराखंडचमोली

शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को दी श्रद्वांजलि।

चमोली 30 जनवरी 2025

देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को जनपद में सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों  में दो मिनट का मौन रखा गया। जिला कार्यालय, विकास भवन सहित जनपद के सभी तहसील एवं ब्लाक कार्यालयों में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा आजादी को सहेज कर रखने में अपनी शहादत देने वाले शहीदों को भी नमन किया। आजादी के आंदोलन में असंख्य वीर-वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की बाजी लगाई। आज उन सभी जाने अनजाने शहीदों को भी मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और शहीदों द्वारा स्थापित आदर्शो एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर एक समृद्ध राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, कोषाधिकारी पंकज श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट परिसर के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!