उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

गैरसैंण की कीर्ति ने हासिल किया 22वां स्थान

आनलाईन पढ़ाई की जगह किताबों से अभ्यास बना सफलता का माध्यम

गैरसैंण-19 अप्रैल 2025

रिपोर्ट-प्रेम संगेला

विकासखंड गैरसैंण की कीर्ती बिष्ट ने उत्तराखंड हाईस्कूल परिषदीय परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय सम्मान सूची में 22 वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए कीर्ति के उज्जवल भविष्य की कामना की।

जेएसएनएसएन पब्लिक स्कूल की छात्रा ओर गैरसैंण नगर के अंतर्गत धुनारधाट बाजार की रहने वाली कीर्ति ने आठवीं तक की पढ़ाई एसजीआरआर गैरसैंण से पूरी कर जेएसएनएसएन स्कूल में एडमिशन लिया।अपनी सफलता को लेकर कीर्ति ने कहा की गुरूजनों के मार्गदर्शन ओर माता पिता के आशीर्वाद से यह संभव हुआ है।कीर्ती के पिता मोहन सिंह बिष्ट धुनारघाट में ही अपनी दुकान चलाते हैं,जबकि माता कविता देवी गृहिणी हैं।नियमित पढ़ाई करने वाली कीर्ति स्कूली पाठयक्रम को किताबों की ही मदद से पुरा करती है।जिसमें वो आनलाईन पढ़ाई की कम ही मदद लेती है ।आनलाईन पढ़ाई को लेकर कीर्ति ने कहा की किताबों से पढ़ाई के अभ्यास से ही विषय वस्तु को गहराई से समझा जा सकता है,जो लंबे समय तक समझ में रहती है।आगे की पढ़ाई को लेकर कीर्ति कहती हैं,कि इंटरमीडियट में फीजिक्स,कैमेस्ट्री ओर मैथस विषय की पढ़ाई करने के बाद डाक्टरी की तैयारी करेगी।

स्कूल की प्रधानाचार्या ममता नेगी ने कहा की कीर्ति मेहनतकश और अनुशासित छात्रा है।राज्य में स्थान प्राप्त करने से अपने माता पिता के साथ ही स्कूल का भी सम्मान बढ़ाया है।

कीर्ति की सफलता पर दर्जा राज्य मंत्री राम चंद्र गौड,नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, प्रमुख शशी सौरियाल,पूर्व प्रमुख जानकी रावत ,पूर्व नपा अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र बिष्ट,हीरा सिंह फनियाल,दिनेश चंद्र गौड ने खुशी जताई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!