उत्तराखंडटॉप न्यूज़नैनीताल

नैनीताल जिले में सात उपजिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव।

नैनीताल-12 अप्रैल

उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल जिले के सात उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को जिले के कई तहसीलदारों के तबादले किए गए थे।

जारी आदेशों के अनुसार, सभी उपजिलाधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।  नई तैनाती के तहत राहुल शाह हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी और परितोष वर्मा कालाढूंगी के उप जिलाधिकारी होंगे। इन सभी को नई तैनाती स्थलों में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ऑफिस से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत परितोष वर्मा उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी, राहुल शाह उप जिलाधिकारी, रामनगर से उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, तुषार सैनी उप जिलाधिकारी, (न्यायिक), हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी, कैचीधाम, प्रमोद कुमार उप जिलाधिकारी, (न्यायिक), नैनीताल से उप जिलाधिकारी, रामनगर, रेखा कोहली उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी बनाया गया है।

जबकि विपिन चन्द्र पन्त, उप जिलाधिकारी, श्री कैचीधाम से प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल, नवाजिश खलीक प्रभारी अधिकारी, मुख्यालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) से उप जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है। यहां बता दें कि शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जिले के कई तहसीलदारों के भी स्थानान्तरण किए थे। इसके अगले दिन उपजिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!