उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

थराली में तहसील दिवस में ग्रामीणों ने दर्ज की 23 शिकायत, एडीएम ने शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चमोली, 03 जून 2025 
जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों के क्रम में  मंगलवार को थराली विकास खंड सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया।  तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने ग्रामीणों की ओर से दर्ज 23 शिकायत में से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में अधिकांश शिकायत लोनिवि, पीएमजीएसवाई, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, सिंचाई और स्वास्थ्य को लेकर की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना के आवंटन को लेकर भी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुलसारी क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से कुलसारी-आलकोट मोटर मार्ग में नालियों और पैराफिट निर्माण न होने से हो रही समस्या के समाधान की बात कही। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बरसात से पूर्व ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। प्रशासक माल बजवाड़ ने ब्लॉक कार्यालय में विद्युत् आपूर्ति की शिकायत पर एडीएम ने खंड विकास अधिकारी को विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही दिनेश सिंह की पीएम आवास आवंटन, बुद्धिराम ने गौशाला निर्माण के बाद भुगतान किए जाने, किशन दानू देवाल-वांण मोटर मार्ग के सुधारीकरण और विद्युत लाइनों के रख-रखाव को व्यस्थित करने की मांग उठाई। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को सड़क दुरस्त करने और ऊर्जा निगम के अधिकारियों विद्युत लाइनों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में ग्रामीणों की शिकातयों पर अपर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को प्राणमती नदी पर पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरु करवाने, भवानी दत्त इंटर कॉलेज के निचले हिस्से में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करने, थराली-पैनगढ़ मोटर मार्ग से मलबा हटाने, जल संस्थान को ग्वालदम में पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने, कुराड-पार्थ मोटर मार्ग पर नाली निर्माण, सिनाई तल्ली में क्षतिग्रस्त सोलर लाइट को ठीक करवाने के लिए उरेडा के अधिकारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में चिकित्सकों की तैनाती के लिए आवश्कय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में ग्रामीणों की ओर दी गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के आदेश दिए।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!