उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

पंचायत चुनाव के लिए 1020 कार्मिकों का प्रशिक्षण आज दूसरे दिन सम्पन्न

गोपेश्वर में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन व मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

चमोली, 16 जुलाई 2025

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय चरण के दूसरे दिन प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में 1020 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों की निगरानी, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, मतदान सामग्री की आपूर्ति एवं आपात स्थितियों से निपटने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

वहीं पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों (प्रथम से चतुर्थ) को मतपेटी की सीलिंग, मत पत्र लेखा, टेंडर वोट, अभिकर्ता नियुक्ति, मतदान केंद्र की व्यवस्था, मतदाता पर्ची वितरण तथा संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. त्रिपाठी ने अधिकारियों को सभी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही कर लेने को कहा, जिससे चुनाव प्रक्रिया को बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सके।

प्रशिक्षण शिविर में परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित प्रशिक्षक आत्म प्रकाश डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, केसी पंत, खीम सिंह, दिगपाल रावत, चंदन पंवार और जेएस रावत आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!