उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

नगर पालिका गोपेश्वर के तत्वाधान छात्र-छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

गोपेश्वर, 13 अगस्त 2025

हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत नगर पालिका गोपेश्वर के तत्वाधान में नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किये जाने हेतु छात्राओं के माध्यम से तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई।
जीजीआईसी गोपेष्वर की छात्राओं द्वारा गोपीनाथ मन्दिर से पुलिस लाईन तक निकाली गयी। रैली में छात्रओं द्वारा स्वच्छता तथा देषभक्ति के नारे लगाये गये।


पर्यावरण संरक्षण हेतु पठियालधार में स्थित नर्सिंग काॅलेज समीप 150 फलदार तथा वन्य प्रजाति के पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा साथ ही नर्सिंग काॅंलेज परिसर में स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया।


नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत जानकारी देते हुए बताया की हर घर तिरंगा अध्ययन के तहत नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं और हर घर तिरंगा अभियान को बड़े ही धूमधाम से नगर भर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद दीपक बिष्ट, संजय कुमार, नितिन,राहुल अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह रावत सहित पालिका के समस्त कर्मचारी एवं नर्सिंग कॉलेज छात्राएं ने प्रतिभाग किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!