उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

विपक्षी विधायकों ने कार्यमंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा

भराड़ीसैंण,20 अगस्त 2025

भराड़ीसैंण में चल रहे मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यमंत्रणा समिति की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।पत्र में आरोप लगाया गया है कि कार्यमंत्रणा समिति में संख्याबल के आधार पर “मनमानी” हो रही है और विपक्ष की राय को महत्व नहीं दिया जा रहा। विधायकों ने कहा कि 19 अगस्त से 22 अगस्त तक सदन चलाने का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन सरकार ने 20 अगस्त को ही सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। यह फैसला लेने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की कोई बैठक नहीं बुलाई गई और न ही विपक्ष से कोई विचार-विमर्श किया गया।विपक्षी विधायकों ने इसे सदन चलाने की “तानाशाही प्रवृत्ति” करार दिया है। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में बुलाए गए सत्र को बीच में समाप्त करना राज्य की जनता के साथ धोखा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह ने स्पष्ट किया कि जब सरकार एकतरफा निर्णय ले रही है, तो कार्यमंत्रणा समिति का हिस्सा बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। इसी के चलते दोनों विधायकों ने समिति की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!