
गोपेश्वर, 12 सितंबर 2025
जड़ी बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) बलवीर घुनियाल के गोपेश्वर पहुंचने पर बाल्मिकी समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
जनपद चमोली के अंतर्गत नजूल भूमि में निवासित वाल्मिकी समाज के लोगों को भूमि का पट्टा एवं प्रधानमंती आवासीय योजना का लाभ दिलाने के मांग की।
ज्ञापन में कहा कि वे लोग राज्य गठन से पूर्व पर्वतीय राज्य में निवास करते आ रहे है तथा सफाई जैसा आवश्यक महत्वपूर्ण कार्य करते हैं । इस समाज के इस कार्य को देखते हुए देश के मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा कोरोना वारियर्स के रूप मे समानित किया गया l वर्तमान समय में अधिकांश बाल्मीकि समाज के व्यक्ति एक ही कमरों में अपना जीवन यापन कर अपनी आजीविका अर्जित करने को मजबूर हैं ।

वर्षों से नजूल भूमि में अपने कब्जे आवास टीन सेट से निर्मित आवासों में रह रहे हैं। बरसात / आन्धी तूफान के मौसम में इन लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जनपद चमोली के अंतर्गत वाल्मीकि समाज के निवासित आधार पर भूमि पट्टा ओर पीएम आवास योजना जैसी महत्वकांशी योजना दिलवाने की गुहार लगाई।
इसके साथ ही जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में सफाई कार्य ठेके प्रथा को बंद कर सफाई कर्मचारियों को संविदा पर रखने की गुहार लगाई ताकि जिला अस्पताल गोपेश्वर में सफाई कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय / वेतन मिल सके।





