उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

चमोली में 23 हजार 986 बच्चों पिलाई गई पोलियो ड्राप

चमोली, 12 अक्टूबर 2025 

चमोली जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के 563 बूथो एवं 5 ट्रांजिट बूथों पर 23 हजार 986 बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाई गई। जनपद में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जनपद में आयोजित पल्स पोलियो अभियान के लिए 601 बूथ और 5 ट्रांजिट बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर एक दिवसीय अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 23 हजार 986 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। जबकि जिले के 6 हजार 930 बच्चों को अभियान के द्वितीय चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। अभियान के शुभारंभ के मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ० अनुराग धनिक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रतिरक्षण) डॉ वैष्णव कृष्णा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, मन्जू रानी, उषा गोरखा उदय सिंह, महेश देवराडी, विपिन मलगुडी, आस्था तिवारी और चन्द्रशेखर मिंगवाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!