
गोपेश्वर
सी.पी.आर जागरूकता सप्ताह के तहत भारतीय रेडक्रॉस समिति जिला शाखा चमोली के द्वारा नगर पालिका सभागार गोपेश्वर में एक दिवसीय सी पी आर प्रशिक्षण दिया गया l जिसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश डोभाल चेयरमैन, भारतीय रेडक्रॉस समिति चमोली ने कीl जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जनपद में तैनात स्वास्थ्य मित्रों छात्र छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया l उक्त प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि पर्यावरण विद डॉ गैरोला, प्रदेश समिति भगत बिष्ट, पार्षद सूर्य प्रकाश पूरोहित, 30 से अधिक छात्र-छात्राओं के द्वारा सी.पी.आर जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया l
सचिव सुरेन्द्र रावत ने कहा की भारतीय रेड क्रॉस शाखा जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मदद का कार्य करती हैं l कार्यक्रम को लेकर बताया की जिले में सीपीआर सप्ताह के तहत यह जीवन रक्षक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं l इसके तहत जनपद में छात्र छात्राओं के साथ अन्य जगहों पर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा हैंl




