उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

विधिक सेवा प्राधिकरण व खाद्य संरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने चमोली बाजार का किया निरीक्षण व्यापारियों को कालातीत सामग्री के निस्तारण के दिए निर्देश

चमोली, 10 अक्टूबर 2025

चमोली में त्योहारी सीजन के चलते खाद्य संरक्षा प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं की सुरक्षा को देते हुए लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य संरक्षा प्रशासन की टीम ने विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार के नेतृत्व में चमोली बाजार का निरीक्षण किया।
सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अमिताभ जोशी ने बताया कि चमोली बाजार में निरीक्षण के दौरान एक व्यापारी के पास लाइसेंस न पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। साथ व्यापारी को शीघ्र लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के दौरान टीम की ओर से बाजार में मिठाई की दुकानों के साथ अन्य खाद्य सामग्री का विपणन करने वाली दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम की ओर से व्यापारियों को गुणवत्ता युक्त सामग्री के विपणन और कालातीत हो चुकी सामग्री का निस्तारण आवश्यक रुप से करने के निर्देश दिए गए। इस मौके खाद्या सुरक्षा सहायक गजेंद्र सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तेजपाल रावत मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!