उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

गोपेश्वर – बाइक दुर्घटना के घायल को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर

गोपेश्वर ,11 नवंबर 2025

चमोली के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात्रि सड़क किनारे खड़े वाहन पर बाइक के टकराने से दो बालकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि दो बालक गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उज्जवल (11) पुत्र महिपाल निवासी ब्रह्मसैन तथा समीर (14) पुत्र कलीराम निवासी ब्रह्मसैन की मृत्यु हो गई। जबकि सागर पुत्र संदीप तथा अमन पुत्र सूर्य भारती, निवासी ब्रह्मसैन का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया जा रहा था। यहां सागर की गंम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर किया। जिसे जिला प्रशासन की ओर से हेली एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!