
चमोली, 16 दिसंबर 2025
रिपोर्ट संदीप कुमार
अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन उत्तराखंड का त्रिवार्षिक अधिवेशन नई प्रांतीय कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संपन्न हो गया। दो दिनों तक चली इस अधिवेशन शैक्षिक उन्नयन ,विद्यालयों में गिरती छात्रों की संख्या सहित तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई ।इसके साथ ही प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
नई प्रांतीय कार्यकारिणी के गठन के लिए सुबह तक चुनाव प्रक्रिया चली । उसके बाद विजय उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
जिसमें जगदीश राठी अध्यक्ष, भुवनेश्वरी चंदानी, उपाध्यक्ष, सुरेश चंद्र, महामंत्री,महेंद्र शैलानी कोषाध्यक्ष चुने गए। राज्यभर से हजारों की संख्या में शिक्षक गोचर मैं आयोजित त्रिवार्षिक अधिवेशन में पहुंचे थे। प्रांतीय कार्यकारिणी के नि अध्यक्ष संजय टम्टा ने निर्वाचित नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह के बाद अधिवेशन का समापन हो गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश शाह, रोमेश शाह, कैलाश चंद्रवाल, धनी आगरी, देवाल के ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना शानू, सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे।




