उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

गोपेश्वर के ग्वीलों बैंड के पास स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आने से मौत

चमोली, 3 फरवरी 2026

गोपेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां स्कूटी से अपने घर जा रही एक महिला बस की चपेट में आ गई. जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत: जानकारी के मुताबिक, गोपेश्वर के ग्वीलों बैंड के पास स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे. जहां अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सड़क हादसे में मौत

महिला मंजू देवी पत्नी भरत सिंह नेगी (उम्र 35 वर्ष), निवासी- ईरानी हाल कोठियालसैंण, चमोली

पुलिस की हिरासत में बस चालक: महिला की मौत की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. वहीं, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, बस चालक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है कि गलती किसकी थी और कैसे हुई?

मेरी पत्नी स्कूटी से गोपेश्वर आ रही थी. रास्ते में उसके साथ हादसा होने की सूचना फोन के जरिए मुझे मिली. मेरी पत्नी अब मुझसे दूर चली गई है.”- भरत नेगी, मृतका के पति

ग्वालदम सड़क हादसे में एक युवक की गई थी जान: बता दें कि बीती 1 फरवरी को भी चमोली जिले में ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्वालदम के पास सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार मनीष सिंह की मौत हो गई थी. यह हादसा बाइक के डंपर से टकराने से हुआ था.

हादसे में घायल मनीष की जान बच सकती थी, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई थी. जिससे उसने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया था. इस घटना के बाद एंबुलेंस सेवा को लेकर गंभीर सवाल उठे थे. क्योंकि, अगर एंबुलेंस रास्ते में दगा नहीं देती तो शायद उनकी जान बच सकती थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!