
चमोली, 19 फरवरी 2026
खबर चमोली जिले से है जहां भोटिया समुदाय की समृद्ध परंपराओं और लोकसंस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से द्वितीय जनजातीय समागम का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया।
भोटिया पड़ाव बेडू बगड़ बिरही में आयोजित द्वितीय जनजातीय समागम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। माना जनजातीय कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित तीन दिनों तक चलने वाले इस जनजातीय समागम में पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा जनजातीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई।, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला ।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया जाएगा।
यह समागम न केवल जनजातीय परंपराओं को संरक्षित करने का माध्यम है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर दौलत सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत चमोली, उदय सिंह रावत, पूर्व कुलपति श्री देव सुमन विश्विद्यालय,हरीश परमार, अध्यक्ष, नीति माना जनजातीय कल्याण समिति, चमोली, लक्ष्मण फ़रकिया, धन सिंह घरिया, नंदी राणा, सावित्री देवी सहित तमाम लोग मौजूद थे ।




