उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

चमोली- अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चमोली 27 फरवरी 2026

शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग चमोली द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह गोपेश्वर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 30 वृद्ध जनों का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य प्ररिक्षण, दवाई वितरण किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के द्वारा पेंटिंग, भाषण, निंबंध प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के बालिका आराध्या नेगी द्वारा प्रथम स्थान, बालिका आराध्या बिष्ट द्वारा द्वितीय स्थान तथा केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर के बालक अंशुल द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। निबंध प्रतियोगिता में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की बालिका प्रिंयांशी पुंडीर द्वारा प्रथम स्थान, केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर की बालिका तमन्ना द्वारा द्वितीय स्थान, 1008 गीता स्वामी इंटर कॉलेज गोपेश्वर द्वारा द्वितीय स्थान तथा 1008 गीता स्वामी इंटर कॉलेज गोपेश्वर के बालक आदित्य पोखरियाल द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। भाषण प्रतियोगिता में बालिका प्रियांशी द्वारा प्रथम एवं धीरज द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम में वृद्ध जनों हेतु विभाग द्वारा निःशुल्क भोजन की व्यवस्था एवं आने जाने हेतु वाहन की व्यवस्था की गयी। वृद्ध जनों द्वारा बताया गया कि विभाग के द्वारा समय-समय पर वृद्धजनों हेतु विभागीय कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन का लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है। अटल वयोवृद्ध योजना के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में वृद्ध जनों हेतु निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का भी निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वर्तमान तक 80 वृद्ध जनों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है। साथ ही विभाग द्वारा वृद्ध जनों को सूक्ष्म जलपान एवं उनके निवास स्थान से लाने एव ले जाने हेतु निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की गयी है।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी  हर्षवर्धन भट्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी  सुनील नेगी, अधीक्षक वृद्ध आश्रम हरपाल सिंह रौथाण, वरिष्ठ सहायक रोहित प्रकाश,  डीएस बर्त्वाल सेवानिवृत्त वन दरोगा, बाल संरक्षण अधिकारी रजनी पंवार, परियोजना समन्वयक राजीव नौटियाल, रजत प्रकाश, हरेन्द्र सिंह नेगी,  विजय कुमार शाह, बाल संरक्षण इकाई से कु० सोनम काउंसलर, कु० सुलेखा सामाजिक कार्यकर्ता, एनईएच प्रोडक्शन से सुनील पुंडीर आदि उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!