उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

दुर्मी में आयोजित क्रिकेट के फाइनल मैच में गाड़ी 11 की टीम बनी विजेता

चमोली

दुर्मीताल खेल मैदान में ग्राम सभा दुर्मी के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में गाड़ी एलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्ले बाजी करने का निर्णय लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुई दुर्मी टीम ने 127 रन बनाकर गाड़ी एलेवन ने   17 ओवर में दुर्मी की टीम को आल आउट कर   खिताब अपने नाम किया। गाड़ी एलेवन टीम के अमन गाड़िया मैन ऑफ द मैच रहे।जबकि दुर्मी टीम के लक्ष्मण खाती में मेन ऑफ द सीरीज रहे।

क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गाड़ी एलेवन और दुर्मी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, टूर्नामेंट का आयोजन शिव कुपानी क्लब द्वारा भव्य स्तर पर किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों की भारी भागीदारी देखने को मिली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ओर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में अमर उजाला के चीफ ब्यूरो प्रमोद सेमवाल,हेरिटेज के संपादक सुरेंद्र रावत, बदलता चमोली के संपादक संदीप कुमार, अमर उजाला के  सुरेंद्र गाड़िया, गुड्डू राजा  आदि शामिल थे।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।

बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, नगर मंडल अध्यक्ष पीपलकोटी शैलेंद्र नेगी, मोहन सिंह नेगी, गुलाब सिंह बिष्ट, राकेश सेजवाल, सचिन गडिया, मोहन सिंह नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, अवतार फरस्वाण, मकर सिंह, लक्ष्मण सिंह खाती, प्रेम सिंह फर्स्वाण, हुकम सिंह, कर्ण सिंह फरस्वाण, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!