
चमोली, 19 फरवरी 2026
चमोली में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की त्वरित जांच के लिए गुरुवार को जिला चिकित्सालय में ट्रू-नॉट उपकरण उपलब्ध करा दिया गया है। यह उपकरण स्वास्थ्य विभाग को ओएनजीसी की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रत के तहत उपलब्ध कराया गया है। जिसके बाद अब जिला चिकित्सालय में टीबी की त्वरित जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने कहा कि तपेदिक (टीबी) आज भी एक गंभीर संक्रामक रोग है। जिसकी समय पर जांच और उपचार न मिलने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में ओएनजीसी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया गया ट्रू -नॉट उपकरण समय से बीमारी की पहचान, सटीक जांच और उपचार में सहायक सिद्ध होगा। इस उपकरण के माध्यम से जनपद में टीबी नियंत्रण अभियान को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वैष्णव कृष्णा, लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र सिंह और ओएनजीसी के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।




