उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

जिला स्तरीय आशा सम्मेलन व सम्मान समारोह संपन्न,

रोशनी देवी ललिता देवी, सरिता देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा पुरस्कार से नवाजा

गोपेश्वर (चमोली)।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय आशा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में वर्ष 2025-26के लिए कर्णप्रयाग ब्लॉक से श्रीमती रोशनी देवी को प्रथम, थराली ब्लॉक से श्रीमती ललिता देवी रावत को द्वितीय, दशोली ब्लॉक से सरिता देवी को तृतीय, सर्वोच्चआशा गतिविधि के पुरूस्कार से नवाजा गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुरूस्कार दशोली के मोनिका रौतेला, पोखरी दीपा भंडारी, कर्णप्रयाग सुशीला चौहान, एवं थराली से उषा देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा फेसिलिटेटर का पुरूस्कार प्रदान किया गया।
गोपेश्वर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित आशा सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यअतिथि माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय के जनपद प्रतिनिधि श्रीमान तारेंद्र प्रसाद थपलियाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान, विशेष अतिथि भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र हटवाल, प्रधान मंत्री मन की बात कार्यक्रम संयोजक नीरजा पंवार एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वैष्णव कृष्णा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन भाषण मे मुख्य अतिथि श्री तारेंन्द्र प्रसाद थपलियाल ने आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की रीढ बताते हुए सराहना की कि स्वास्थ्य मानकों के लक्ष्यों को हासिल करने सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक संचालन में आशाओं की अहम भूमिका को सराहा।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान ने आशाओं को जीवन की आशा बताते हुए कहा कि उनके द्वारा सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र हटवाल ने समाज में आशा के स्थान को महत्वपूर्ण बताते हुए आशाओं को और अधिक संवेदनशीलता, व कोविदड -19 एवं आपदा के समय में महत्व पूर्ण कार्यों एवं जागरूकता के साथ अपने दायित्व निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वैष्णव कृष्णा ने स्वास्थ्य के क्षेत्र मे आशा कार्यक्रम व आशा कार्यकत्रियों की भूमिका के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आशाओं के कार्यकौशल का नतीजा है कि मातृ व शिशु मृत्यु दर सूचकांक में जनपद चमोली देश में सबसे अच्छे सूचकांक वाले जनपद में शुमार है। उन्होंने आशाओं को और अधिक जागरूक व संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आशा कार्यकत्रियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सम्मेलन में डीपीएम नरेन्द्र सिंह रावत, जिला आईईसी मैनेजर उदय सिंह रावत, क्वालिटी मैनेजर खीम सिंह,डीसीएम आशा कार्यक्रम अजय सिंह पुंडीर, बीपीएम नंदा नगर हर सिंह रावत,बीपीएम ज्योतिर्मठ नितिन नेगी, बीपीएम दसौली अतुल गोसाई, लक्ष्मी बोहरा,ललित किमोठी, डीईओ आशा कार्यक्रम अजय सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कार्यक्रम मैनेजर हर सिंह रावत द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!