उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित हुआ तहसील दिवस

चमोली 03 फरवरी, 2026

कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान क्षेत्र की जनता नें अपनी समस्याओं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भूधंसाव, जंगली जानवरों से खेती को बचाने, स्वरोजगार और मुआवजा संबंधी शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

इस दौरान कर्णप्रयाग की इंद्रादेवी ने व्यवसाय हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की माँग की और सूरज प्रकाश ने पीएम स्वनिधि योजना से रोजगार प्राप्ति की माँग की साथ ही आईआईटी वार्ड की प्रेमलता देवी ने स्वयं के आवासीय घर को एनएच सड़क की दीवारे क्षतिग्रस्त होने से उनके मकान को क्षतिग्रस्त होने की बात कही और दीवार के निर्माण की माँग रखी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील दिवस पर 62 शिकायतें दर्ज कराई गईं जिनमें से 32 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करें और शासन स्तर की समस्याओं को शासन स्तर पर रखना सुनिश्चित कराए ताकि शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।

इस दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी, उपजिलाधिकारी अबरार अहमद एवं अन्य ज़िलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!