उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

पौड़ी में भाजपा ने कर दिया ‘राजनीतिक खेला

पौड़ी, 8 फरवरी 2026

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी और उनकी पत्नी वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पौड़ी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेगी दंपति ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
गौरतलब है कि केसर सिंह नेगी का राजनीतिक सफर कई उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वे पहले भाजपा में रहे, बाद में कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़े, फिर दोबारा भाजपा में लौटे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका पौड़ी का चुनाव लड़वाया। अब एक बार फिर दोनों ने भाजपा में वापसी कर ली है।
उनकी इस वापसी को पौड़ी की स्थानीय राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि नेगी का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव माना जाता है और उनके समर्थकों की संख्या भी काफी है।
भाजपा नेताओं ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी, वहीं विपक्ष इसे अवसरवादी राजनीति बता रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!