उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

चमोली 02 मार्च 2026

अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई।इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार चमोली सुश्री दीपशिखा ,कांग्रेस पार्टी के मदन लोहानी, भारतीय जनता पार्टी के अनिल किशोर सिंह नेगी एवं निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!