
गौचर (चमोली)- 02 मार्च 2026
नगर पालिका गोचर के तत्वाधान में रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें होल्यारों ने ढोल – दमाऊं की थाप पर जमकर होली गीतों के साथ नृत्य किया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीतों के बीच रंगोत्सव का आनंद लिया।
पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी की मौजूदगी में हुऐ कार्यक्रम में पालिका सभासद विनोद कनवासी, गौरव कपूर, बन्दना राणा, ममता देवी, पूनम रावत, विनीत रावत, चैतन्य बिष्ट, पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान, वरिष्ठ लिपिक सुबोध रावत, कर निरीक्षक रोशन पुंडीर, रघुनाथ सिंह खत्री सहित स्थानीय निवासियों ने भी एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूरे नगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।




