उत्तराखंडटॉप न्यूज़
Trending

छात्रसंघ चुनाव श्रीनगर गढ़वाल: आइसा ने दो प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

UR पद पर युवराज सिंह और उपाध्यक्ष पद पर प्रीति वर्मा को मैदान में उतारा, छात्रहित के मुद्दों को बनाया चुनावी एजेंडा

श्रीनगर गढ़वाल, 30 अगस्त 2026

आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र संगठनों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आइसा छात्र संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद के लिए युवराज सिंह और छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रीति वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आइसा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में संगठन का मुख्य फोकस विद्यार्थियों से जुड़े मूलभूत मुद्दों पर रहेगा। संगठन ने परिसर में छात्राओं की सुरक्षा, 24 घंटे लाइब्रेरी संचालन, पर्याप्त पुस्तकों की उपलब्धता और आधुनिक शिक्षा के अनुरूप ई-बुक व डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने को प्रमुख मुद्दा बताया।

इसके अलावा रीडिंग रूम की क्षमता बढ़ाने, ताकि अधिक संख्या में विद्यार्थी अध्ययन कर सकें, की मांग भी संगठन के चुनावी एजेंडे में शामिल है। आइसा ने विश्वविद्यालय के विभिन्न हिस्सों और दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के दौरान आवश्यक रियायत (कन्सेशन) उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

संगठन ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव महज पद हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का अवसर है। आइसा ने विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करने और उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!