उत्तराखंडचमोली

चमोली _ नंदप्रयाग अंग्रेजी शराब की दुकान का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण। शराब की दुकान में ओवर रेटिंग सहित मिली कई खामिया।

चमोली, 26 अक्टूबर 2024

उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने शनिवार को नंदप्रयाग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रायल स्टाक की एक बोतल पर प्रिंट रेट से ₹40 अधिक और एक क्वाटर पर प्रिंट रेट से ₹15 अधिक मूल्य पर बेचा जाना पाया गया। दुकान शाराब के ब्रांड की सूची भी सही नही मिली।

शराब की दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी बंद मिला। स्कैन मशीन पर भी शराब बिक्री की रिपोर्ट में अनियमितता पाई गई। दुकान पर छः शेल्समैन काम करते है, जिनमें पांच दुकान पर मौजूद थे लेकिन किसी शेल्स मैन के पास आईडी नही मिली। शराब खरीदने वाले ग्राहकों को दुकान से बिल भी नहीं दिए जाने की बात भी सामने आई। स्थानीय लोगों से पूछताछ पर भी ओवर रेट पर शराब ब्रिकी की शिकायत मिली। उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!