उत्तराखंडचमोली

नगरपालिका गौचर में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के 06 दावेदारों ने पर्यवेक्षकों के सम्मुख अपनी दावेदारी की पेश।

गौचर ,19 दिसंबर 2024

बीजेपी हाईकमान द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के सामने नगरपालिका गौचर के अध्यक्ष पद के 6  पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। जिनमे अनिल नेगी, जयकृत बिष्ट, लक्ष्मण सिंह राणा, गजेन्द्र सिंह नयाल, नवीन टाकुली और मनीष चौहान  ने अध्यक्ष पद के लिए  अपनी दावेदारी पेश की।

गुरूवार को गौचर के लिये नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक भरत सिंह चौधरी, ऋषि कण्डवाल व सह प्रभारी चण्डी प्रसाद भट्ट यहां पहुंचे और नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये संभावित दावेदारों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष पद के दावेदारों के बारे में जानकारी जुटाई गई और दावेदारों से अलग अलग बातचीत कर उनका मन टटोला गया। बैठक में उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से पार्टी हाईकमान द्वारा नियुक्त अध्यक्ष पद को विजयी बनाने के लिये एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया।

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि जिसे भी पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद के लिये घोषित किया जाएगा सभी एकजुटता के साथ उसे विजयी बनायेंगे। इस मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!