कालाढूँगी थाना अंतर्गत कोटाबाग चौकी क्षेत्र मे मेला देखकर वापस घर लौट रही तीन लड़कियों को कार चालक ने मारी जबरदस्त टक्कर,एक की मौत , दो गंभीर रूप से घायल

कालाढूँगी, 14 जनवरी 2025
कालाढूँगी थाना अंतरगत कोटाबाग चौकी क्षेत्र मे मेला देखकर वापस घर लौट रही तीन लड़कियों को कार चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी , जिससे तीनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गयी I पुलिस व राहगिरों की मदद से घायलों को कोटाबाग अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया I चौकी प्रभारी कोटाबाग रमेश चंद्र पंत ने बताया नाथू नगर निवासी ममता (15) माही (14) व कनक (17) सोमवार की शाम को कोटाबाग से मेला देखकर अपने घर को वापस जा रहे थे कि गुरडी नाले के पास कार संख्या uk04 A D 5632 ने तीनों लड़कियों को जबरदस्त टक्कर मार दी I मौके पर जाकर देखा तो वाहन चालक भूपेंद्र सिंह निवासी लोहिया साल हल्द्वानी शराब के नशे में प्रतीत हुआ I जिसका मेडिकल परीक्षण करने के बाद वाहन को सीज कर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं 14 साल की माही की उपचार के दौरान मौत हो गई I




