उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में आयोजित वार्षिकोत्सव में कैबिनेट मंत्री ने की शिरकत , 136.22 लाख के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

चमोली 17 मई, 2025 
जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 धन सिंह ने  शनिवार को पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में आयोजित वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। प्रभारी मंत्री व बद्रीनाथ विधायक ने दीप प्रज्वलित कर और मॉ सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में 136.22 लाख के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य के समस्त जनपदों के प्रत्येक विकास खण्ड से तीन-3  पीएम श्री विद्यालयांे का चयन किया गया है ताकि विद्यालय को हर प्रकार की आधिुनिक सुविधाएं प्रदान की जा सके साथ ही उन्होंनें बताया कि प्रत्येक स्कूल को बैंड, ढोल-दमाऊ मसकबीन एवं फर्नीचर जुलाई, 2025 तक उपलब्ध करवा दिया जायेगा ताकि  छात्र-छात्राएं विभिन्न क्रियाकलापों में भाग ले सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में दस हजार नये एनसीसी कैडेट अतिरिक्त भर्ती के साथ  शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जायेगी व उन्होंनंे बताया कि कक्षा 9 मंे प्रवेश पानें वाली छात्राओं को 2850 रू0 साईकल हेतु प्रदान किया जायेगा व छात्र-छात्राओं के कॉपी, किताब, जूते  एवं स्कूल-ड्रेस निःशुल्क प्रदान किये जायेगें साथ ही परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करनें वाली छात्राओं की माता को भी एक हजार रू0 की धनराशि ईनाम के रूप में दी जायेगी।
बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटौला नें प्रभारी मंत्री का धन्यवाद करते हुये यह कहा कि मंत्री जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सभी क्षेत्रों में बहुत कार्य किया, विद्यालयों को शिक्षक व अस्पताओं हेतु डॉक्टर उपलब्ध करवाये हैं। उन्होंनें बताया कि जिले के कई विद्यालयों का चयन पीएम श्री योजना के तहत किया है जो कि शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने विद्यालय के वार्षिकोत्सव के भव्य आयोजन हेतु पूरे विद्यालय की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन रावत ने बताया कि विद्यालय की स्थापना वर्ष 1984 में जूनियर हाईस्कूल के स्तर पर हुई एवं वर्ष 2006 में हाईस्कूल व 31 जनवरी, 2014 को इण्टरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत हुआ व वर्ष 2024-25 में विद्यालय का चयन पीएमश्री स्कूल के रूप में हुआ। व वर्तमान में विद्यालय में कुल 245 छात्र छात्राएं अध्ययनरत् हैं।
इस दौरान प्रभारी मंत्री डा0 धन सिंह रावत, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटौला थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल व विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं व अविभावक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!