
गोपेश्वर, 6 जून, 2025
9 और 10 जून 2025 को गोपेश्वर महाविद्यालय के जिम्नेशियम में प्रातः 6:00AM योग, आयुर्वेद, मर्म चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विश्वख्याति प्राप्त आयुर्वेद व मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ पूर्व कुलपति आयुर्वेद डॉ सुनील कुमार जोशी व विश्वख्याति प्राप्त योग गुरु श्री चंद्र मोहन भंडारी पूर्व राजदूत रहेंगे, तथा कार्यशाला में योग, आयुर्वेद, मर्म चिकित्सा तथा रोगों का निदान व उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ संदीप सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मुख्य रूप से नसों एवं जोड़ों के रोगों, जैसे लकवा, फैसियल पाल्सी, सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, गर्दन दर्द, कमर दर्द, सायटिका, घुटनों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, हिप ज्वाइंट पेन, जोड़ों से संबंधित रोग, नसों से संबंधित रोग, आदि का इलाज मर्म चिकित्सा और योग द्वारा किया जाएगा, मर्म चिकित्सा एक चमत्कारी चिकित्सा पद्धति है। मर्म चिकित्सा से असाध्य से असाध्य रोग भी पल भर में दूर हो जाते हैं।




