उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

खाद्य संरक्षा विभाग ने चमोली के बाजारों का किया निरीक्षण, खाद्य सामग्री के 9 सेम्पल जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला

चमोली, 09 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से बाजारों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग की ओर से बाजारों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। विभाग की ओर से जनपद के बाजारों में निरीक्षण कर अभी तक 9 प्रतिष्ठानों से 9 खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्या संरक्षा अमिताभ जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन के देखते हुए बाजारों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक ग्वालदम, नारायणबगड़, चमोली और गोपेश्वर बाजारों में मिठाई की दुकानों के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की जांच के लिए 9 प्रतिष्ठानों से सेम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी बाजारों में तहसील प्रशासन और जिला पूर्ति विभाग की टीमों के साथ निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान व्यवसायियों को सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ ही कालातीत हो चुके सामान का समय से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। कहा कि आम जन मानस की सुरक्षा को देखते हुए जनपद के बाजारों में खाद्य सामग्री की जांच का अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर तहसीलदार दीप्ति शिखा, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!