उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गमशाली में आयोजित किया बहुद्देशीय शिविर, शिविर में 110 ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया गया निस्तारण

चमोली, 12 अक्टूबर 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की ओर से ज्योतिर्मठ के दूरस्थ गांव गमशाली के दम्फूधार में बृहद बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए विभागों की ओर से मौके पर निस्तारण किया किया।
विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में राजस्व, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, सहकारिता विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, सैनिक कल्याण, कृषि विभाग, पशुपालन, उद्यान विभाग, खाद्य पूर्ति, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय डाक विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग चमोली, आयुर्वेदिक, यूनानी होम्योपैथिक सहित सभी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। वहीं विभागों की ओर से 110 ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के सचिव, पुनीत कुमार ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। सचिन कुमार पाठक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चमोली द्वारा बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाने के उद्देश्य के साथ ही आम जन मानस को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। विंध्याचल सिंह, न्यायाधीश चमोली ने निःशुल्क न्याय पहल की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आम जनमानस को जागरुक करने के लिऐ शिविरों का आयोजन किया जाता है। ताकि गरीब और असहाय लोगों को निःशुल्क न्याय प्राप्त हो सके।


इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश विंध्याचल सिंह, सचिन पाठक, गुंजन सिसोदिया, जिला बार एसोशिएसशन के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, मुख्य कानूनी सहायता प्रतिरक्षा अधिकारी समीर बहुगुणा, डिप्टी प्रतिरक्षा अधिकारी मोहन प्रसाद पंत, डीजीसी प्रकाश भंडारी आदि मौजदू थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!