उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

महिला अपराध पर चमोली पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

चमोली, 30 अगस्त 2026

महिला अपराध के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामला पोखरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त को पीड़िता की भाभी ने थाना पोखरी में तहरीर देकर अपनी मूक-बधिर ननद के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल अधिकारियों को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष पोखरी देवेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए।

पोखरी पुलिस की तत्परता के चलते आरोपी को घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।चमोली पुलिस का कहना है कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के विरुद्ध होने वाले अपराधों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!