उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

जनता मिलन में 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

चमोली, 22 जून 2026


जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया।

जनता मिलन में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पर्यटन, वन विभाग, पेयजल, सड़क संपर्क, पुल निर्माण एवं अन्य जन सुविधाओं से संबंधित कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं।

दशोली निवासी सुलोचना देवी ने मृतक आश्रित कोटे में स्वयंसेवक पद पर नियुक्ति संबंधी प्रकरण उठाया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

जोशीमठ निवासी कुंवर सिंह द्वारा भवन निर्माण मानचित्र स्वीकृति की अवधि बढ़ाने संबंधी शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्राधिकरण के अधिकारियों को नियमानुसार समयावधि विस्तार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

देवर निवासी कुशल सिंह पंवार द्वारा वृक्ष पातन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर वन विभाग को जांच प्रारंभ कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए वृक्ष पातन के निर्देश दिए गए।

बांसवाड़ा निवासी अषाढ़ी देवी की सोलर लाइट संबंधी शिकायत पर उरेडा विभाग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए सोलर लाइट स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

बंशी लाल पुत्र स्व. छवि लाल की पेंशन संबंधी शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को स्पर्श पोर्टल पर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर एक सप्ताह के भीतर पेंशन संचालित करने के निर्देश दिए गए।

भूतपूर्व सैनिक गोपाल दास द्वारा मार्ग संबंधी समस्या उठाए जाने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोपेश्वर को मार्ग पर स्थित नाले के ऊपर स्लैब निर्माण कर आवागमन सुचारू करने के निर्देश दिए गए।

नंदप्रयाग निवासी पुष्पा देवी की शौचालय से संबंधित समस्या पर जिला विकास अधिकारी एवं स्वजल विभाग को आवश्यक धनराशि हस्तांतरित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद के वॉल फिटर प्रतिनिधिमंडल द्वारा पारिश्रमिक संबंधी समस्या उठाए जाने पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान को प्रकरण शासन एवं मुख्यालय स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य उपलब्ध प्रावधानों के तहत भी परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, यूपीसीएल, जल संस्थान, जल निगम, श्रम, आबकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!