
गोपेश्वर, 11 अगस्त 2026
गोपेश्वर नगर के समीप स्थित बटलेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्रांगण में भगवान शिव के दिव्य स्वरूप श्री नर्मदेश्वर महादेव जी के स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार मंदिर पहुंचे, जहां दास हरिचेतन सरस्वती जी महाराज द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। एसपी चमोली ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान स्थानीय लोगों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एसपी चमोली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।
कार्यक्रम के दौरान गोपीनाथ मंदिर समिति के सचिव शांति प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश पंवार एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

पूरे सावन माह के दौरान जनपद चमोली के विभिन्न शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान चमोली पुलिस की मौजूदगी एवं समुचित पुलिस व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक किए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार तैनात रहा।




