उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

जिला पंचायत चमोली की बोर्ड बैठक में क्षेत्रीय विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

चमोली, 27 नवम्बर, 2026

जिला पंचायत चमोली की बोर्ड बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी श्री तेज सिंह ने किया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं समस्त उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया।

बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला पंचायत के सम्मानित सदस्यों श्महेंद्र सिंह, श्री प्रदीप बुटोला, श्री सुरेंद्र सिंह नेगी, श्री हरीश राम एवं सम्मानित सदस्याओं श्रीमती रमा राणा और सुश्री संतोषी सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक में जनपदीय अधिकारियों से जिला पंचायत के माध्यम से संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया, ताकि योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन एवं आमजन को मिलने वाले लाभों की जानकारी जनप्रतिनिधियों तक पहुंच सके। साथ ही विभागीय योजनाओं के संबंध में सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!