
चमोली
गौचर मेले में वार्ड नंबर 6 का जलवा, HSFC क्लब को हराकर फुटबॉल चैंपियन बना वार्ड नंबर 6
चमोली जिले के गौचर में आयोजित औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले में फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब वार्ड नंबर 6 गौचर की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में वार्ड नंबर 6 की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए HSFC क्लब गौचर को 3-1 से शिकस्त दी। खास बात यह रही कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।
गौचर मेले की फुटबॉल प्रतियोगिता में वार्ड नंबर 6 की टीम ने शुरू से ही शानदार प्रदर्शन किया। बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर टीम ने बिना कोई मुकाबला हारे फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल में HSFC क्लब गौचर के खिलाफ खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
टीम की इस जीत में टीम मैनेजर एवं सभासद विनीत रावत की भूमिका भी अहम रही। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और टीम में एकजुटता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए।
विनीत रावत ने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर सकारात्मक दिशा देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और सामूहिक प्रयासों को दिया।




