
चमोली, 15 जून 2026
विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत रावलजाड रानो मन्दिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा रावलजाड मन्दिर के सुरक्षा दीवार निर्माण एवं मन्दिर के समग्र विकास कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत बिजराकोट, बड़ेथ, डांग, इज्जर, भन्वाड़ी, रानो, सारी, क्वीठी, काण्डा एवं तोली-गैलुंग के सम्मानित प्रधानों तथा रावलजाड मन्दिर समिति के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में रावलजाड धाम की सुरक्षा, संरक्षण एवं विकास की मांग को प्रशासन के समक्ष रखा।
इस अवसर पर रावलजाड मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, उपाध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, सचिव ईश्वर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी, सदस्य वीरेन्द्र भण्डारी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




