उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

डुमक गांव में पहुंची टीम, घर-घर हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण

चमोली, 17 अगस्त 2026

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव कुमार के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत चमोली जनपद के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम गांवों में पुनरीक्षण कार्य निरंतर किया जा रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बावजूद निर्वाचन टीम गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य को गति दे रही है।

इसी क्रम में टीम द्वारा जनपद के दुर्गम डुमक गांव में पहुंचकर घर-घर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। टीम ग्रामीणों के अभिलेखों एवं आवश्यक विवरणों का सत्यापन करने के साथ ही पात्र व्यक्तियों से संबंधित जानकारी का संकलन कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपद के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति पुनरीक्षण प्रक्रिया से वंचित न रहे।

टीम का नेतृत्व ए.ई.आर.ओ सुनील पुरोहित कर रहे हैं। टीम द्वारा ग्रामीणों के अभिलेखों एवं उपलब्ध विवरणों का सत्यापन करने के साथ ही आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है। अभियान के दौरान पात्र व्यक्तियों से संबंधित दस्तावेजों एवं विवरणों की जांच की जा रही है तथा ग्रामीणों को पुनरीक्षण प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति पुनरीक्षण प्रक्रिया से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से टीम कठिन परिस्थितियों में भी ग्रामीणों के घरों तक पहुंचकर कार्य कर रही है।

अभियान में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आलोक रावत, ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद, बीएलओ अनसूया सिंह, मोहन तिवारी एवं रघुवीर सिंह सहित अन्य कार्मिक सहयोग कर रहे हैं। टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करते हुए घर-घर जाकर पुनरीक्षण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाए। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक टीम की पहुंच सुनिश्चित करते हुए किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम पुनरीक्षण प्रक्रिया से छूटने न पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!