उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

गौचर — वार्ड नंबर 6 को मिलेगी नई पहचान, ‘मंदिर मार्ग’ और ‘शिवालिक नगर’ के नामकरण को मिली मंजूरी

गौचर। 18 अगस्त 2026

नगर पालिका परिषद गौचर में  आयोजित बोर्ड बैठक में वार्ड नंबर 6 की लंबे समय से चली आ रही पहचान संबंधी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। सभासद विनीत रावत ने वार्ड के व्यवस्थित नामकरण का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा, जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की।

प्रस्ताव के तहत केशवाश स्कूल से कालिंका मंदिर होते हुए पनाई शिवालय तक जाने वाले मुख्य मार्ग का नाम ‘मंदिर मार्ग’ रखा जाएगा। वहीं, इस मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली गलियों को लेन नंबर 1, लेन नंबर 2, लेन नंबर 3 आदि के नाम से व्यवस्थित किया जाएगा।

इसके अलावा केशवाश स्कूल से बाईं ओर के पूरे क्षेत्र को ‘शिवालिक नगर’ के नाम से पहचान दी जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को अपना पता बताने, घर तक पहुंचने, डाक एवं निजी डिलीवरी सहित अन्य दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी।

सभासद विनीत रावत की इस पहल का नगर पालिका अध्यक्ष  संदीप नेगी ने भी समर्थन एवं सराहना की। वार्ड नंबर 6 के स्थानीय निवासियों ने प्रस्ताव का स्वागत करते हुए सभासद का आभार जताया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के व्यवस्थित नामकरण की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

यह पहल वार्ड की पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था और जनसुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!