उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

गौचर – जंगली सुअरों के आतंक से बंदरखंडवासी परेशान, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

गौचर/चमोली

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के बंदरखंड गांव में जंगली सुअरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। फसलों को हो रहे नुकसान और आमजन की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने महिला मंगल दल एवं ग्राम अध्यक्ष जगदीश कनवासी के नेतृत्व में धनपुर रेंज गौचर पहुंचकर वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने जंगली सुअरों के आतंक पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। साथ ही प्राथमिक विद्यालय बंदरखंड के भवन के लिए खतरा बने विशाल सूखे आम के पेड़ को हटाने की अनुमति का मामला भी उठाया, जो करीब एक वर्ष से लंबित बताया गया।

ग्रामीणों ने गांव की सरहद घल्याणा क्षेत्र में जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए चेन-लिंक फेंसिंग लगाने की मांग भी रखी। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसके बाद ग्रामीणों ने नगरपालिका परिषद अध्यक्ष संदीप नेगी से मुलाकात कर गांव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और जनसुरक्षा एवं विकास कार्यों के लिए संबंधित विभागों से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!