उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

सेन्टर स्कूल परिसर में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गोपेश्वर।

मानव उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से सेन्टर स्कूल गोपेश्वर परिसर में फलदार एवं देवदार के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना रहा।

कार्यक्रम में सेवा विधि प्राधिकरण के सिविल जज पुनीत सर, मानव उत्थान सेवा समिति की सदस्य महात्मा भगवती बाई, श्रीमती बसंती घिल्डियाल, सामाजिक कार्यकर्ता उषा रावत, आत्माराम घिल्डियाल, कुन्दन सिंह पुंडीर, रणजीत सिंह कंडारी, नीरज थपलियाल, कुलदीप करासी, दर्शन सिंह बर्तवाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने विद्यालय परिसर को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए गोद लेने का संकल्प लिया। साथ ही लगाए गए फलदार और देवदार के पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!