उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

अमित श्रीवास्तव ने संभाली चमोली के नए पुलिस अधीक्षक की कमान

चमोली , 27 नवंबर 2026

रिपोर्ट: संदीप कुमार

चमोली जिले को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चमोली का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अभी से अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव पुलिस कार्यालय गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने गार्द सलामी ग्रहण करने के बाद विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। अमित श्रीवास्तव इससे पहले पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, एसपी जीआरपी और उत्तराखंड के राज्यपाल के परिसहाय यानी एडीसी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने टीम भावना, आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करने पर जोर दिया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अभी से इलेक्शन मोड में रहने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन तैयारियों, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतने को कहा।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने शाखा प्रभारियों को पारदर्शिता, समयबद्धता और अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!