
गोचर
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली ( गौचर) में विकासखंड पोखरी के खंड शिक्षा अधिकारी और कर्णप्रयाग तथा गैरसैंण के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूडा को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद देहरादून में उपनिदेशक बनने पर संस्थान परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई l
इस अवसर पर संस्थान परिवार द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी में किए गए कार्यों को याद किया गया, साथ ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई l
संस्थान के प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद में मैखुरी ने इस अवसर पर कहा कि श्री विनोद सिंह मटूड़ा अपनी विशिष्ट कार्य प्रणाली के लिए जाने जाते हैं , वे नवाचारों पर विशेष बल देते हैं और प्रशासनिक अधिकारी होने के बावजूद शैक्षिक कार्यों में अधिकाधिक रुचि लेते हैं , प्रभारी प्राचार्य द्वारा कहा गया कि अब श्री मटूड़ा राज्य के सर्वोच्च प्रशिक्षण संस्थान में उपनिदेशक पद पर नियुक्त हुए हैं इसलिए संस्थान परिवार अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है और उम्मीद कर रहा है कि श्री मटूड़ा के शैक्षिक नवाचार इसी प्रकार से जारी रहेंगे और वह अपनी शैक्षिक यात्रा में नित नये प्रतिमान स्थापित करेंगे l
इस अवसर पर विदाई ले रहे खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा ने कहा कि उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निरंतर जुड़े रहने का अवसर मिला जिससे उन्हें लगातार सीखने का अवसर मिला , उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के जरिए राज्य के सर्वोत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट में दो बार भ्रमण का अवसर मिला, एक बार शैक्षणिक भ्रमण पर मेघालय जाने का अवसर मिला, इसके साथ ही बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा पुस्तिका फ्योंली के निर्माण की भी चुनौती मिली, दीवार पत्रिका निर्माण की कार्यशाला में भी उनके द्वारा प्रतिभाग किया गया , वह हर अवसर पर संस्थान में आना पसंद करते थे संस्थान की पुस्तकालय का भी उनके द्वारा भरपूर उपयोग किया गया,
विदाई अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेश सती, वरिष्ठ संकाय सदस्य रविंद्र सिंह बर्त्वाल , योगेंद्र सिंह बर्त्वाल , सुबोध कुमार डिमरी सहित संस्थान परिवार के समस्त डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे l
समारोह का संचालन वरिष्ठ संकाय सदस्य योगेंद्र सिंह बर्त्वाल द्वारा किया गया




